Yes Bank मामले में आरबीआई पहुंचा SC, दायर की पुनर्विचार याचिका; एडिशनल टियर-1 बॉन्ड से जुड़ा है केस

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यस बैंक के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और 15 अक्टूबर के उस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है, जिसमें यस बैंक द्वारा 2020 में जारी किए गए 8,415 करोड़ रुपये के ‘एडिशनल टियर-1’ (AT-1) बॉन्ड को ‘राइट-डाउन’ (मूल्य शून्य करने) के फैसले को रद्द कर दिया गया था।

अपनी पुनर्विचार याचिका में RBI ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा गया था, जिसके तहत बॉन्ड के ‘राइट-डाउन’ (मूल्य में कटौती) को रद्द कर दिया गया था। RBI का तर्क है कि इस फैसले में रिकॉर्ड पर ही स्पष्ट रूप से कुछ त्रुटियां हैं, इसलिए इस पर फिर से विचार किए जाने की आवश्यकता है।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *