बेल्जियम के लुकाकू ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:16 साल का करियर रहा; 135 मैच में सबसे ज्यादा 94 गोल किए

बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ऐलान किया।

लुकाकू ने बेल्जियम के लिए 16 साल के करियर में 135 मैच खेले और रिकॉर्ड 94 गोल किए। वह देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। पुरुषों के इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों में वह 5वें नंबर पर हैं।

लुकाकू ने लिखा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ हर तरह का भाव महसूस किया। उन्होंने अपने साथियों, कोच और बेल्जियम के समर्थकों का शुक्रिया अदा किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *