SSB ने महिला कर्मचारियों को UN की ड्यूटी के लिए कांगो भेजा

भारत ने महिलाओं का एक दस्ता गृह युद्ध से प्रभावित कांगो में भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये महिला कर्मी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से जुड़ी हैं और इन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से ड्यूटी पर भेजा गया है। ये महिलाएं सीएपीएफ के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से हैं और इन्हें अर्धसैनिक बल भी कहा जाता है जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के इस दस्ते को एसएसबी के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तैनाती के लिए रवाना किया। इन महिला कर्मचारियों की तैनाती भारतीय सेना के तेजी से तैनात होने वाले बटालियन के तौर पर किया जाएगा।

एसएसबी प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र लैंगिक बराबरी के अपने मिशन के तहत महिला कर्मचारियों की तैनाती चाहता है। कांगो में तैनात होने वाली इन महिलाओं की उम्र 26-37 साल के बीच में हैं और इन सभी ने विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *