रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि अगला फाइनेंशियल संकट बैंकों या फाइनेंशियल सेक्टर के बजाय किसी जियोपॉलिटिकल घटना, साइबर हमले या टेक्नोलॉजी की खराबी से शुरू हो सकता है। उन्होंने आपस में जुड़े नए तरह के जोखिमों से निपटने के लिए पूरे सिस्टम को और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
मल्होत्रा ने कहा कि यह मजबूती सिर्फ बैंकों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें नॉन-बैंक फाइनेंशियल इंटरमीडियरी, फाइनेंशियल मार्केट, पेमेंट सिस्टम, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर, जरूरी थर्ड पार्टी और सीमा-पार फाइनेंशियल नेटवर्क भी शामिल होने चाहिए।