ISRO ने PSLV रॉकेट के तीसरे स्टेज (PS3) का ग्राउंड टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। ISRO ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा।
यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ। रॉकेट के इंजन को जमीन पर बांधकर चलाकर परखा गया। अब PSLV की वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
ये टेस्ट इसलिए खास है क्योंकि PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के दौरान तीसरे स्टेज में गड़बड़ियां सामने आई थीं।
इसके बाद इसरो ने पूरे स्टेज को नए सिरे से जांचा, सुधारा और अब नया वर्जन टेस्ट किया है।