IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड:पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़

IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं।

वहीं, पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक की फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है। अर्शदीप ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर ही मुंबई से जुड़े हैं।

कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया

हार्दिक पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। नए कप्तान के ऐलान को लेकर फ्रेंचाइजी ने स्टेटमेंट जारी किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *