IDBI बैंक बेचने के खिलाफ 3 दिसंबर को हड़ताल:कर्मचारियों की RBI से फेयरफैक्स डील रोकने की मांग; सरकार का 60.72% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव

IDBI बैंक को प्राइवेट करने और इसे कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेचने के खिलाफ बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारी यूनियनों ने इस बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है।

कर्मचारियों के संगठन (UFIOE) ने RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा को चिट्ठी लिखकर इस सौदे को रोकने की मांग की है। यूनियन चाहती है कि जब तक इस पूरी डील की स्वतंत्र जांच नहीं हो जाती, तब तक RBI विदेशी कंपनी को बैंक का मालिकाना हक और कंट्रोल सौंपने की मंजूरी न दे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, IDBI को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’

यूनियनों ने केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से इस प्रस्तावित बिक्री को तुरंत वापस लेने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि IDBI बैंक एक राष्ट्रीय संपत्ति (National Asset) है और इसे किसी विदेशी कंपनी के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी बैंक कर्मचारियों ने बहुलांश हिस्सेदारी (Majority Ownership) बेचने के विरोध में दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की थी। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे एक दिन से ज्यादा की हड़ताल करेंगे और बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) पर भी जा सकते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *