कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एलान किया है कि अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं चाहे दिन-महीने या साल लगें।
इसी के साथ यह सनसनीखेज दावा भी किया कि सरकार के 200 से अधिक बड़े अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें सीबीआइ, ईडी से लेकर हर जगह से जानकारी दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताए।