केरल, तमिलनाडु समेत 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी यहां पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। इनमें से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम नया का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

दुष्यंत गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा सिक्किम ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा सिक्किम के अध्यक्ष डीआर थापा सोमवार शाम नवनियुक्त राज्यपाल से मुलाकात करने लोकभवन पहुंचे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *