सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 444 दिनों की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स (bps) की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ी हुई ब्याज दर 10 नवंबर से लागू होगी।
बैंक ने कहा कि नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर अब 6.85% ब्याज मिलेगा, जबकि कॉलेबल और NRE (नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल) डिपॉजिट के लिए दरों को संशोधित करके 6.75% कर दिया गया है।
अब आपके मन में एक सवाल होगा कि आखिर नॉन कॉलेबल डिपॉजिट क्या है, तो बताते चलें कि नॉन-कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट एक ऐसी टर्म डिपॉजिट है जिसे मैच्योरिटी की तारीख से पहले निकाला या बंद नहीं किया जा सकता। इसमें आपका पैसा पूरी अवधि के लिए लॉक हो जाता है, जिसके बदले में आपको अधिक ब्याज दर मिलती है।