रिंकू सिंह बन सकते हैं कोलकाता के नए कप्तान:इरफान बोले- नरेन भी विकल्प; चोपड़ा ने ग्रीन को रिटेन करने पर उठाए सवाल

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए कप्तान बन सकते हैं। पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी रिंकू के नाम का समर्थन किया है।

रिंकू के दावे की सबसे बड़ी वजह यह है कि KKR ने उन्हें IPL 2026 में उपकप्तान बनाया था। उस समय अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान थे। 30 जुलाई को रहाणे के संन्यास लेने के बाद टीम को कप्तान की जरूरत है। KKR के पास सुनील नरेन का विकल्प भी है।

इधर आकाश चोपड़ा ने KKR के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रिटेन करने के फैसले पर हैरानी जताई। ग्रीन को फ्रेंचाइजी ने पिछले ऑक्शन में ₹25.20 करोड़ में खरीदा था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *