डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदरोव के बीच वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 का चौथा गेम भी ड्रॉ रहा। दोनों खिलाड़ियों ने तीन बार एक ही पोजिशन दोहराने के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म करने का फैसला किया।
गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन उज्बेकिस्तान के सिंदरोव ने हर चाल का सटीक जवाब दिया।
मुकाबले के दौरान गुकेश ने कुछ मौकों पर सिंदरोव को मुश्किल में डालने की कोशिश की। हालांकि, सिंदरोव ने अपनी स्थिति संभाले रखी। आखिरी समय में गुकेश के पास 10 मिनट से भी कम समय बचा था, जबकि सिंदरोव के पास करीब 24 मिनट थे।