बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 30 नवंबर को होने वाली टाटा संस की बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मीटिंग तय तारीख पर ही होगी, लेकिन इसके फैसले याचिका के नतीजे के अधीन रहेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2027 को होगी।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल के खिलाफ दायर याचिका पर यह सुनवाई हुई। टाटा संस में 66% हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने इसके लिए गुरुवार को याचिका दायर की थी।
ट्रस्ट का कहना है कि 17 सितंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाने का फैसला कंपनी के नियमों के खिलाफ लिया गया। इस कानूनी कार्रवाई के जरिए ट्रस्ट चंद्रशेखरन की नई नियुक्ति को रद्द कराना चाहता है।