ईरान ने कुवैत पर ड्रोन से हमला किया:इटली के 2 लोगों की मौत, मलबा गिरने से गई जान; पाकिस्तानी नागरिक समेत 2 घायल

ईरान ने गुरुवार को कुवैत पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में इटली के 2 नागरिकों की मौत हो गई है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सेना ने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया था, लेकिन चार लोग उसके मलबे की चपेट में आ गए। एक पाकिस्तानी और एक कुवैती नागरिक भी घायल हुए हैं।

इटली के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मारे गए दोनों नागरिक एयर डिफेंस टेक्नीशियन थे। वे कुवैत में एक डिफेंस कंपनी के लिए काम कर रहे थे और रडार सिस्टम के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *