स्पेसएक्स लाखों अमेरिकी बच्चों को 1-1 शेयर देगी:CEO मस्क और प्रेसिडेंट शॉटवेल भी अपने हिस्से से शेयर देंगे, एक शेयर की कीमत 127 डॉलर

स्पेसएक्स ने लाखों अमेरिकी बच्चों को अपनी कंपनी का शेयर देने का ऐलान किया है। इसके तहत बच्चों के हर एक्टिव ट्रम्प अकाउंट में कंपनी का एक-एक नया शेयर मिलेगा, ताकि नई पीढ़ी लंबी अवधि की बचत कर सके और कंपनी की हिस्सेदारी से जुड़ पाए।

कंपनी के साथ-साथ CEO इलॉन मस्क और टॉप अधिकारी ग्विन शॉटवेल भी अपने निजी स्तर पर शेयर देंगे। बुधवार को नैस्डैक पर स्पेसएक्स का शेयर 127 डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयर देने की योजना कैसे काम करेगी?

हर एक्टिव ट्रम्प अकाउंट के लिए स्पेसएक्स एक नया क्लास-ए कॉमन स्टॉक शेयर जारी करेगी, जिसके बराबर शेयर इलॉन मस्क अपने निजी स्तर पर देंगे।

इसके अलावा स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट और COO ग्विन शॉटवेल भी 20 लाख से ज्यादा निजी शेयर देंगी। इन तीनों के मिलकर शेयर देने से युवा पीढ़ी को कंपनी में हिस्सेदारी मिल सकेगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *