इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
BCCI ने मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी को 1,220 खिलाड़ियों की शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट भेजी। ऑक्शन की इस शुरुआती लिस्ट में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं।