कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता:फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 ज्वेरेव को 6-2, 7-6 से हराया; फेडरर-जोकोविच के खास क्लब में शामिल

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। इटली के ट्यूरिन में रविवार को खेले गए फाइनल में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराया।

इस जीत के साथ अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम और ATP फाइनल्स का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

खिताब जीतने के बाद अल्काराज ने कहा कि महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम जुड़ना उनके लिए खास है। उन्होंने कहा, “यह शानदार है कि मेरा नाम अब उन लेजेंड्स के साथ है। यह एक अद्भुत हफ्ता रहा। मैं अपनी टीम के साथ कई मुश्किल दौर से गुजरा हूं। मैं बेहतरीन टेनिस खेल रहा हूं और इस ट्रॉफी को जीतने का लंबे समय से इंतजार था।”

फाइनल में हारने वाले ज्वेरेव ने रनर-अप स्पीच में अल्काराज की तारीफ की। उन्होंने कहा, “आप हमारे खेल के लेजेंड हैं और आपकी उम्र सिर्फ 23 साल है। अगर आप कल रिटायर भी हो जाएं, तो भी कोई बात नहीं। आप आराम कर सकते हैं।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *