₹15000 करोड़, ISRO से लेकर ITI और रेल तक 8 बड़ी डील डन! बालेन्द्र शाह के दौरे से नेपाल की हुई चांदी

भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और लॉन्ग टर्म विकास के लिए ₹15,000 करोड़ (करीब 1.62 अरब डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच सोमवार को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। इस सहायता का इस्तेमाल नेपाल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, पशुपालन, मछली पालन और सतत शहरी विकास सहित आठ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

₹3,500 करोड़ अनुदान ₹11,500 करोड़ की क्रेडिट लाइन

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत की ओर से घोषित ₹15,000 करोड़ की सहायता दो हिस्सों में दी जाएगी। इसमें ₹3,500 करोड़ की सब्सिडी और ₹11,500 करोड़ की ऋण सुविधा (लाइन ऑफ क्रेडिट) शामिल है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *