पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को 38 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए। इसमें पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और ओपनर इमाम-उल-हक को जगह नहीं मिली।
यह घोषणा काफी देरी के बाद हुई है। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को खत्म हो गए थे।
PCB ने खिलाड़ियों को टेस्ट, वनडे और टी-20 कैटेगरी में बांटा है। ज्यादातर खिलाड़ी डेवलपमेंट कैटेगरी में हैं।