भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व की पिच उम्मीद से ज्यादा सपाट मिली। टीम को उम्मीद थी कि विकेट पर ज्यादा घास होगी और गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पडिक्कल ने कहा कि भारतीय टीम फिलहाल एक समय में एक सेशन पर ध्यान दे रही है। टीम की कोशिश ज्यादा बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 486 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंडिया ने 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है।