भारतीय टीम ने एशियन हॉकी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शनिवार को दक्षिण कोरिया को रौंद दिया है। सलीमा टेटे की टीम की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने मलेशिया को मात दी थी।
भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया। टीम इंडिया की ओर से मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल दागा। अब भारत का सामना रविवार को थाईलैंड से होगा, जहां टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।
पहले क्वार्टर में नाकमायब रहा भारत
भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से अटैक करना शुरू कर दिया था। भारत ने पहले क्वार्टर में पांच पेनल्टी कॉर्नर बनाए। मगर वो एक बार भी गोल नहीं दाग पाया।
कोरिया ने पहले क्वार्टर में शानदार डिफेंस का मुजायरा पेश किया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारत ने कोरिया के डिफेंस को भेद बढ़त हासिल की।
मुमताज ने दागा गोल
भारतीय टीम को दूसरे क्वार्टर में भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। मगर वो गोल करने में नाकामयाब रहा। हालांकि 29 मिनट और 14वें सेकेंड में भारत की ओर से शानदार फील्ड गोल आया।
भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया के प्लेयर्स को चकमा देते हुए डी में एंट्री मारी और मुमताज खान ने बेहतरीन गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में भी भारत का शानदार गोल
भारतीय महिला टीम ने दूसरे हाफ की शानदार शुरूआत की। भारत ने इस क्वार्टर में भी पीसी बनाए। इस बार टीम ने पीसी का फायदा उठाया।
सुनेलिता टोप्पो ने शानदार डिफ्लेक्शन कर कोरिया के गोलकीपर को चकमा दिया और भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया।