भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तिलक-कुशाग्र की सेंचुरी; प्रिंस यादव को 5 विकेट

भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए।

जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *