सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,638 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया।
इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपए था। इसके बाद सालभर तक इसके भाव ज्यादा बने रहे।
इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 7,911 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।