श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 309/9 रन बना लिए। रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में टीम की बढ़त 82 रन हो गई। मिलन रथनायके 60 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान ने पहली पारी में श्रीलंका को 98 रन पर समेट दिया था। इसके बाद 325 रन बनाए। इस तरह उसे 227 रन की बढ़त मिली थी।
श्रीलंका के नंबर 6, 7 और 8 ने अर्धशतक लगाए
श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 53, सोनल दिनुशा ने 54 और मिलान रथनायके ने 60 रन बनाए। तीनों बल्लेबाज नंबर 6, 7 और 8 पर उतरे थे। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के निचले क्रम के इन तीन बल्लेबाजों का एक ही पारी में 50+ रन बनाना सिर्फ तीसरी बार हुआ है।
इससे पहले 2001 में जिम्बाब्वे और 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के नंबर 6 से 8 तक के बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी में 50+ रन बनाए थे। दोनों मैच कोलंबो के SSC मैदान पर खेले गए थे।