साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में कगिसो रबाडा ने 72 रन बनाए और 8 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका को गुरुवार को 12 रन का टारगेट मिला था। इसे टीम ने 1.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत से अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया। टीम ने अपने पिछले 18 टेस्ट में 16 जीत हासिल की हैं।