सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोना पिछले 7 कारोबारी दिन में करीब 13 हजार रुपए और चांदी करीब 26 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,633 रुपए घटकर 1.30 लाख रुपए से नीचे आ गई। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 3,294 रुपए गिरकर 1.60 लाख रुपए रह गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी बेचने से इनके दाम गिर रहे हैं।