रोहित-कोहली दूसरी बार वनडे में जीरो पर आउट:भारत का आठवीं बार 100 से कम स्कोर; विराट ने हेनरी को जर्सी दी

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रन से हरा दिया। यह वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ 245 रन से हारी थी।

भारतीय टीम माउंट माउंगानुई में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। यह वनडे में भारत का आठवां 100 से कम का स्कोर है।

मैट हेनरी ने पहले ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट किया। भारत ने पहली बार वनडे में बिना खाता खोले 3 विकेट गंवाए।

रोहित और कोहली दूसरी बार वनडे मैच में शून्य पर आउट हुए। विराट ने मैच के बाद हेनरी को जर्सी गिफ्ट की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *