गंभीर बोले- 27 ओवर में ऑलआउट होना बड़ी चिंता:वर्ल्ड कप में भी मिल सकते हैं ऐसे हालात, न्यूजीलैंड में पहले 10 ओवर सबसे मुश्किल

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 89 रन पर सिमटने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई है।

गंभीर ने कहा कि कम रन बनाना ही सबसे बड़ी परेशानी नहीं है, बल्कि टीम का सिर्फ 26.4 ओवर में ऑलआउट हो जाना ज्यादा चिंताजनक है। अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी ऐसी परिस्थितियां मिल सकती हैं।

न्यूजीलैंड में पारी के शुरुआती 10 ओवर बल्लेबाजी के लिए सबसे मुश्किल होते हैं। यहां बिना विकेट गंवाए 35-40 रन बनाना भी अच्छी शुरुआत है।

भारत ने पिछले मैच में भी बारिश से प्रभावित मुकाबले में 135 रन पीछा करते हुए 111 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारत 89 रन पर ऑलआउट हो गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *