NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

पेपर लीक की घटनाओं के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए। डॉ. राधाकृष्णन समिति से लेकर संसदीय समिति तक ने एजेंसी में स्थायी कैडर बनाने की सिफारिश की थी, ताकि कामकाज में जवाबदेही और निरंतरता सुनिश्चित हो सके। लेकिन इन सुझावों के बावजूद एनटीए ने नियमित नियुक्तियों के बजाय प्रतिनियुक्ति का रास्ता चुना है।

एनटीए ने निदेशक और संयुक्त निदेशक समेत 13 महत्वपूर्ण पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं। एनटीए ने इस दौरान इच्छुक लोगों से निर्धारित प्रारूप में एक दिसंबर तक आवेदन करने को कहा है।

इस दौरान जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए है, उनमें निदेशक स्तर के सात, संयुक्त निदेशक स्तर के तीन, उप निदेशक स्तर के एक, रिसर्च साइंटिस्ट सी स्तर के एक व वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक (एकाउंट) स्तर के एक पद शामिल है। वैसे भी एनटीए में मौजूदा समय में कुल 39 स्थाई पद सृजित है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *