कमिंस बोले- ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे बकवास:2018 बॉल टैम्परिंग की जानकारी टीम को नहीं थी; उन्हें पता था, तो उसी समय रोकते

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावों को गलत बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ यह कहा है कि 2018 केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। इस पर कमिंस ने कहा- ‘यह बिल्कुल बकवास है।’

सिडनी में शुक्रवार को 69 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा- ‘टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी, यह दावा 100% गलत है।’

कमिंस ने कहा- ‘यह उस्मान नहीं हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। मुझे लगता है कि अगर उन्हें इसकी जानकारी थी तो वह उसी समय इसे रोक सकते थे।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *