टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को ₹5,531 करोड़ का घाटा:पिछले साल ₹76,170 करोड़ का मुनाफा था, वजह- कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 5,531 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को घाटा होने की मुख्य वजह कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं, अतिरिक्त खर्च और जगुआर के पुराने मॉडलों का प्रोडक्शन बंद होना है।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹96,920 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹72,349 करोड़ रहा था।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को घाटा होने की वजह

  • कंपनी के नतीजों पर ₹6,738 करोड़ के वन-टाइम एक्सेप्शनल चार्ज और लग्जरी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) के रिस्ट्रक्चरिंग खर्च का असर पड़ा है।
  • कंपनी की ब्रिटिश लग्जरी कार यूनिट JLR छले साल हुए साइबर अटैक से उबरने की प्रक्रिया में है, जिसने प्रोडक्शन और बिक्री को प्रभावित किया था।
  • इसके साथ ही कंपनी एक रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम चला रही है, जिसमें कर्मचारियों के सेपरेशन कॉस्ट और एसेट इम्पेयरमेंट जैसे खर्च शामिल हैं।
  • टाटा मोटर्स की ओवरऑल प्रॉफिटेबिलिटी के लिए JLR का प्रदर्शन हम है। कंपनी पर फिलहाल मार्जिन बहाल करने और कैश जनरेशन में सुधार लाने का दबाव बना हुआ है।
  • गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार भारी बढ़ोतरी हुई। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई और मुनाफे पर सीधा असर पड़ा है।
  • तिमाही के दौरान कंपनी को कुछ अचानक और अतिरिक्त खर्च उठाने पड़े। इन बड़े खर्चों की वजह से कंपनी की बैलेंस शीट और मुनाफे में गिरावट आई।
  • कंपनी की कुल बिक्री में कम मुनाफे वाली गाड़ियों का हिस्सा ज्यादा रहा, जबकि ज्यादा मार्जिन देने वाली गाड़ियों का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे कमाई घट गई।
  • दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल और अंतरराष्ट्रीय बाजार की सुस्ती का असर JLR की बिक्री पर पड़ा। लग्जरी गाड़ियों की मांग में उतार-चढ़ाव ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ाईं।
  • कंपनी ने जगुआर के पुराने मॉडलों का प्रोडक्शन धीरे-धीरे बंद कर दिया है। EV मॉडलों के पूरी तरह रफ्तार पकड़ने तक, पुराने मॉडल बंद होने से कारोबार प्रभावित हुआ।
  • बाजार की चुनौतियों के कारण JLR के पास नकदी आने के बजाय 1.25 बिलियन पाउंड यानी 15,577 करोड़ रुपए के फ्री कैश आउटफ्लो (पैसा बाहर जाने) का अनुमान लगाया गया है, जिससे कंपनी का मुनाफा मार्जिन घटकर 2-3% के दायरे में आ गया है।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *