WTC में टीम बढ़ाकर 12 करने पर ICC की बैठक:फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है, वनडे के फ्यूचर पर भी फैसला

ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने, वनडे मैचों के फ्यूचर और 2027 से 2031 तक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर तय करने जैसे विषय शामिल हैं।

इसके साथ ही दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही टी-20 फ्रेंचाइजी लीगों पर ICC अपना नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है।

इनका असर IPL, UAE की इंटरनेशनल लीग (ILT20) और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) पर पड़ सकता है। बैठक में अफगानिस्तान की रिफ्यूजी महिला टीम पर भी चर्चा होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हुई थी। इसमें अलग-अलग देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एक चैंपियनशिप का हिस्सा बनाया जाता है। टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक मिलते हैं और आखिरी में टॉप दो टीमें फाइनल खेलती हैं।

मौजूदा व्यवस्था में ICC के 12 फुल मेंबर देशों में से 9 ही WTC में हिस्सा लेते हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को इसमें जगह नहीं मिली है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *