सुंदर पिचाई नंबर-1 ग्लोबल इंडियन लीडर, नडेला को पीछे छोड़ा:अल्फाबेट की वैल्यू 395.19 लाख करोड़ पहुंचाई, दुनिया की 200 बड़ी कंपनियां चला रहे भारतीय

रिसर्च फर्म हुरुन ने आज 2026 की दुनियाभर में भारतीय लीडर्स की ग्लोबल लिस्ट जारी की है। लिस्ट में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा तीसरे स्थान पर हैं।

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। 2024 के बाद से अल्फाबेट की मार्केट वैल्यू दोगुनी यानी 98% बढ़ गई है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट की वैल्यू 17% गिर गई है। इसी वजह से सुंदर पिचाई आगे निकल गए हैं।

सबसे चौंकाने वाली रफ्तार संजय मेहरोत्रा की कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने दिखाई। AI चिप्स की मांग के चलते इसकी वैल्यू 1,174% बढ़कर 131.65 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

इस टॉप-5 लिस्ट में यूट्यूब के नील मोहन और गूगल क्लाउड के थॉमस कुरियन भी शामिल हैं। इन शुरुआती 5 कंपनियों की कुल वैल्यू करीब 855.82 लाख करोड़ रुपए है।

दुनिया की 200 बड़ी कंपनियां संभाल रहे 236 भारतीय लीडर

हुरुन के मुताबिक, दुनियाभर की 200 बड़ी कंपनियों की कमान 236 भारतीय लीडर्स संभाल रहे हैं। ये 200 कंपनियां दुनियाभर में 53 लाख लोगों को रोजगार दे रही हैं।

इनकी कुल वैल्यू 15 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 1410.73 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है, जो 2024 से 53% ज्यादा है।

103 कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ीं

इस बार पहली बार AI को एक अलग इंडस्ट्री के तौर पर लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें 18 कंपनियां हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब 21.35 लाख करोड़ रुपए है।

हालांकि, ओवरऑल देखें तो लिस्ट की 200 में से 103 कंपनियां AI-ड्रिवन या AI-इंटीग्रेटेड हैं, जिनकी वैल्यू करीब 1006.18 लाख करोड़ रुपए है।

स्टार्टअप्स की दुनिया में भी AI ही छाया हुआ है। 60 बिलियन डॉलर की कीमत के साथ ‘Cursor’ इस लिस्ट का सबसे कीमती स्टार्टअप बनकर उभरा है।

खास बात यह है कि टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप्स में से 7 कंपनियां AI से जुड़ी हैं और इन सभी के हेडक्वार्टर अमेरिका में हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *