रिटेल महंगाई 6.09%, 12 महीने में सबसे ज्यादा:RBI की तय लिमिट 6% से ऊपर निकली; प्याज, दूध, अंडे समेत खाने-पीने की चीजें महंगी होना वजह

अक्टूबर में देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई है। सितंबर में यह 5.54% थी। यानी, एक महीने में महंगाई दर में 0.55% की बढ़ोतरी हुई।

अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर RBI की तय 6% की ऊपरी सीमा भी पार कर गई है। RBI ने देश में महंगाई दर की सीमा 4% से 6% तय की थी।

रिटेल महंगाई बढ़ने की वजह खाने-पीने की चीजें महंगी होना है। अक्टूबर में दूध-अंडे और प्याज-लहसुन समेत रोजाना इस्तेमाल की चीजों के दाम बढ़े हैं। इससे अक्टूबर में खाद्य महंगाई 8.94% हो गई, जो सितंबर में 7.74% थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *