बांग्लादेश के मुस्तफिजुर ने IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है।

मुस्तफिजुर को पिछले सीजन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच उनके IPL में खेलने को लेकर विरोध शुरु हो गया था। इसके बाद BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।

विवाद तब और बढ़ा जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया। टीम ने कहा कि उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाए, लेकिन ICC ने इस अपील को रिजेक्ट कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड टूर्नामेंट खेली थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *