पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मुकाबला 17 नवंबर से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट जारी है।
वेन्यू शिफ्ट करने के पीछे की वजह मौसम है। लाहौर इन दिनों मौसमी स्मॉग की चपेट में है। स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था।
हर साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में स्मॉग की समस्या रहती है।