आयकर विभाग ने 10 नवंबर 2026 तक के लिए नेट प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 11.76 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जिससे यह बढ़कर 14.41 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे सरकार के राजस्व को मजबूती मिली है।
आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर 2026 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collection) 17,50,285.89 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,35,076.31 करोड़ रुपये था। इस तरह सकल कर संग्रह में 14.02% की वृद्धि दर्ज की गई है।