बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं; कल बांग्लादेश सरकार ने पासपोर्ट देने से इनकार किया था

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। इस बीच बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है।

हसीना के वकीलों ने कल यानी 9 नवंबर को बांग्लादेश के दिल्ली स्थित हाई कमीशन को ईमेल भेजकर उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी। बांग्लादेश सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया।

शेख हसीना को नवंबर 2025 में बांग्लादेश की अदालत ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने के मामले में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने इस मुकदमे को मजाक बताया था और आरोपों को खारिज किया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *