कर्नाटक में पेट्रोल में 31% इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज:केंद्र ने कहा- 27 राज्यों के सभी सैंपल नियम के मुताबिक, तेल कंपनियों ने जॉइंट टेस्टिंग मांगी

कर्नाटक सरकार की ओर से तेल कंपनियों के पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाने के आरोपों को पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज कर दिया है।

सरकार ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए E20 पेट्रोल के सभी 893 सैंपल जांच में पास हुए हैं। सभी में इथेनॉल की मात्रा तय लिमिट (19% से 20%) के अंदर पाई गई है।

वहीं, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। कंपनियों का कहना है कि सैंपल की जांच तय कानूनी और तकनीकी मानकों के मुताबिक नहीं हुई।

कंपनियों का कहना है कि सैंपल की जांच तय कानूनी और तकनीकी मानकों के मुताबिक नहीं हुई। कंपनियों ने जॉइंट टेस्टिंग की मांग की है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *