भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है। उन्हें 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम में शामिल नहीं किया गया है।
33 साल के हार्दिक फिलहाल हड्डी की चोट से उबर रहे हैं। BCCI ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को उन्हें मैच खिलाने के बजाय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन जारी रखने को कहा है।
हार्दिक की जगह उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या बड़ौदा टीम की कप्तानी करेंगे। बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड, बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मिजोरम हैं। टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी।