मेटा ने कर्मचारियों से नौकरी छोड़ने को कहा:80% सैलरी के साथ एग्जिट पैकेज मिलेगा, कंपनी ट्रेनिंग और बिजनेस शुरू करने में भी मदद करेगी

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा भी अपने खर्चे घटाने और कर्मचारियों की संख्या कम करने में जुट गई है।

फ्रांसीसी मीडिया ला लेत्रे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने फ्रांस में काम करने वाले कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट यानी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है।

हाल ही में हजारों लोगों को निकालने के बाद, अब कंपनी चुनिंदा कर्मचारियों को मुआवजा देकर खुद इस्तीफा देने का ऑप्शन दे रही है।

इस स्कीम के तहत नौकरी छोड़ने वालों को 80% सैलरी तो मिलेगी ही, साथ ही मेटा उन्हें नई स्किल सिखाने की ट्रेनिंग और नया बिजनेस शुरू करने में भी पूरी मदद करेगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *