‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी टूटी:2022 में हुई थी शादी, 2012 में पहला तलाक हुआ था; बोलीं- जिंदगी में कोई दूसरा नहीं है

‘बेबी डॉल’ जैसे कई फेमस गाने गाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी।

कनिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

सिंगर ने लिखा, “प्रिय दोस्तों और परिवार, काफी सोच-विचार करने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें समझने की कोशिश करें।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *