आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:IT इंजीनियर ने लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे थे करोड़ों रुपए

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईटी प्रोफेशनल वैभव मिश्रा को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी इस तरह के थ्रेट मेल भेजे थे। मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार आरोपी वैभव मिश्रा का लॉरेंस गैंग से कोई संबंध नहीं है।

आरोपी ने लॉरेंस गैंग के नाम से आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेज कर करोड़ों रुपए की मांग की थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *