केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे

इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है।

देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन ही बना सके। राहुल पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। जबकि यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में 5 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 317 रन बनाकर 204 रन की बढ़त हासिल की थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *