अडाणी पावर का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹6,919 करोड़ पहुंच गया है। ये पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,953 करोड़ के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है।
वहीं, कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई यानी ऑपरेशनल रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹19,438 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹13,457 करोड़ था।
अडाणी पावर के मुनाफे में यह बढ़त मुख्य रूप से बिजली की ज्यादा बिक्री, बाजार में बेहतर कीमतों और देश भर में बिजली की मजबूत मांग के कारण दर्ज की गई है।