एशियन गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पर 708 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह जानकारी खेल मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि यह राशि ट्रेनिंग, इक्विपमेंट्स, कोच की सैलरी में खर्च हुई है।
एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नगोया में शुरू होंगे। भारत ने 36 खेलों में 501 एथलीट और 265 सपोर्ट स्टाफ का दल भेजा है।भारतीय दल में 267 पुरुष और 234 महिला एथलीट हैं। भारत के 310 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे।
पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते
भारत ने 2022 में हुए हांगझोउ एशियन गेम्स में 106 मेडल जीते थे। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल थे। टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के CEO एनएस जौहल ने कहा कि भारतीय एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जरूरी संसाधन मिले हैं।