अश्विन बोले- संजू की जगह कोई क्यों नहीं समझता:टी-20 वर्ल्ड कप जिताया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे; अब वैभव से मिल रही चुनौती

संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके लगातार टीम में आने-जाने की स्थिति पर चिंता जताई है। अश्विन के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद भी अगर किसी खिलाड़ी को अपनी जगह को लेकर भरोसा न हो, तो यह उसके लिए मानसिक रूप से मुश्किल हो सकता है।

इंग्लैंड सीरीज के बाद संजू को जिम्बाब्वे दौरे की टी-20 टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि चयनकर्ताओं ने इसे ड्रॉप किए जाने के बजाय आराम बताया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी टीम में वापसी हुई। दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 में संजू 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अभिषेक शर्मा की 82 रन की पारी और अर्शदीप सिंह के 3 विकेट की मदद से यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

वर्ल्ड कप में 321 रन बनाया

संजू ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 पारियों में 321 रन बनाए। उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.37 रहा। ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन बनाए। फाइनल में उनकी पारी के दम पर भारत ने 255/5 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *