चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब और वहाब हटाए जा सकते हैं, इंग्लैंड से टेस्ट में क्लीन स्वीप का असर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद बड़े बदलाव में जुट गया है। बोर्ड 7 खिलाड़ी और चीफ कोच सरफराज अहमद को सीरीज के बीच में ही हटा चुका है। अब सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद भी हटाए जा सकते हैं।

PTI सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी बदलावों को लेकर अपने सहयोगियों और PCB गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विमेंस टीम के मेंटॉर वहाब रियाज को भी कोचिंग स्टाफ से हटाया जा सकता है। वहाब पर फैसला जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद लिया जा सकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *