आईपीएल 2024 के लिए टीमों की रिलीज और रिटेन्शन लिस्ट आ गई है. पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वॉड से 5 खिलाड़ियों के रिलीज कर दिया है. भानुका राजापक्षे (Bhanuka Rajapaksha) इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुआई वाली इस टीम का प्रदर्शन पिछले साल कुछ खास नहीं रहा था. सबसे ज्यादा पर्श फिलहाल पंजाब किंग्स के ही पास है. वह दिसंबर में होने वाले ऑक्शन में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगा सकते हैं.
सैम करन को किया रिटेन
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पंजाब ने सैम करन को अपने साथ जोड़ा था. सैम को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा था. लेकिन उन्हें जितनी मोटी कीमत मिली, वो उस मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. खबर थी कि उन्हें पंजाब किंग्स रिलीज कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह पंजाब के साथ बने रहेंगे और अगला सीजन खेलते दिखेंगे. बता दें कि सैम करन ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में 10 से अधिक की इकोनॉमी रेट से रन दिए और सिर्फ 10 विकेट झटके.
पंजाब की टीम का प्रदर्शन पिछले साल अच्छा नहीं रहा था. उनका सफर 8वें नंबर पर रहकर खत्म हुआ था. 14 मैचों में पंजाब की टीम 6 मुकाबले ही जीत सकी थी. उनके खाते में सिर्फ 12 प्वाइंट्स आए थे. कप्तान शिखर धवन से पंजाब की टीम बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. उन्होंने पिछले साल भी पंजाब के लिए अच्छा परफॉर्म किया था.
पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, अथर्व तयदे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, शिवम सिंह, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, सिकंदर रज़ा, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, गुरनूर सिंह ब्रार
रिलीज किए गए खिलाड़ी- भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज सिंह ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान