
नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2716 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 3.64 फीसदी हो गई है, जो की 7 महीने में सबसे ज्यादा है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2716 नए केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 3.64 फीसदी हो गई है, जो की 7 महीने में सबसे ज्यादा है। कोरोना के ममलों में यह 21 मई 2021 के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है, क्योंकि 21 मई 2021 को 3009 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं होम आइसोलेशन में कोरोना के 3248 मरीजों का उपचार जारी है।
इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है, साथ ही 25,108 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.73 फीसदी है।दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1243 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल 14,50,927 मामले सामने आ चुके हैं।